अवैध खनन पर प्रशासन का देर रात्रि चला हंटर ; सात वाहन सीज, खनन माफियाओं में हड़कंप

बरेली। जनपद में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर खनन अधिकारी मनीष कुमार ने 18 नवंबर की रात 10 बजे से 19 नवंबर की रात 2 बजे तक ताबड़तोड़ प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए कुल सात वाहनों को सीज कर दिया।

अभियान के दौरान थाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम रोठा में अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया। वहीं ग्राम ठिरिया खेतल, चौकी परसाखेड़ा क्षेत्र में अवैध रेत खनन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया गया।

इसके अलावा थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा बिना वैध आईएसटीपी (ISTP) के खनन सामग्री का परिवहन कर रहे एक डंपर को भी सीज किया गया।

इस प्रकार विशेष अभियान के दौरान कुल सात वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन एवं खनन सामग्री के गैरकानूनी परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार अभियान चलाकर कठोर प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks