रेडक्रॉस खीरी द्वारा वन बीट चैरिटेबल हॉस्पिटल को मरीजों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया सामान

लखीमपुर खीरी।रेडक्रॉस खीरी द्वारा वन बीट दशमेश चैरिटेबल हॉस्पिटल भीरा को मरीजों की निःशुल्क सेवा हेतु वेंटिलेटर एवं कॉन्संट्रेटर की सौगात दी गई है।बहादुर सिंह संस्थापक चेयरमैन वन बीट मेडिकल ग्रुप ने कहा पीड़ितों और निर्बलों की सेवा ही रेडक्रॉस की पहचान है और उन्होंने आभार जताया है।इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी लखीमपुर खीरी द्वारा डॉ हिमा बिंदु नायक महासचिव रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश एवं अखिलेंद्र शाही उपसभापति के दिशा निर्देशन में डॉ रवींद्र शर्मा चेयरमैन रेडक्रॉस खीरी,डॉ रवींद्र नाथ वाइस चेयरमैन रेडक्रॉस खीरी,आरती श्रीवास्तव सचिव रेडक्रॉस खीरी की अध्यक्षता में वन बीट (दशमेश) चैरिटेबल हॉस्पिटल भीरा को, मरीजों की निःशुल्क चिकित्सा हेतु 01 वेंटिलेटर, 5 कॉन्संट्रेटर, 5 हजार वॉशेबल मास्क, 5 हजार सर्जिकल मास्क, 500 सर्जिकल गाउन भेट की गई।इस अवसर पर बहादुर सिंह संस्थापक चेयरमैन वन बीट मेडिकल ग्रुप ने रेडक्रॉस द्वारा दी जा रही सामग्री हेतु रेडक्रास का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे हॉस्पिटल द्वारा जनपद के सभी वर्गों विशेष रूप से गरीब, पीड़ित, निर्बल और बुजुर्ग सभी को हर प्रकार की निःशुल्क चिकित्सा प्रदान की जाती है रेडक्रॉस द्वारा प्राप्त वेंटिलेटर, कॉन्संट्रेटर एवं अन्य सामग्री द्वारा हम गंभीर मरीजों को आपात सेवा दे पाएंगे साथ ही उन्होंने रेडक्रॉस खीरी का आभार व्यक्त किया।डॉ रवींद्र शर्मा द्वारा वेंटिलेटर एवं कॉन्संट्रेटर के प्रयोग हेतु स्टाफ को जानकारी दी गई साथ ही उन्होंने कहां समय – समय पर रेडक्रास एवं वन बीट मिलकर पीड़ितों एवं निर्बलों की सेवा हेतु उत्तम प्रयास करते करेंगे।आरती श्रीवास्तव सचिव रेडक्रॉस खीरी ने कहा कि दोनों संस्थाएं मानवता के उत्थान, पीड़ितों और निर्बलों की मदद कर रही है,जिस प्रकार वन बीट मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है वो सराहनीय है इसी को देखते हुए बेहतर उपयोग हेतु उपरोक्त सामग्री वन बीट को भेंट की जा रही है, हम हमेशा प्रयासरत रहते हैं हमारे पास जो भी उपलब्ध संसाधन हैं समाज के निर्बल वर्ग की बेहतरी के लिए काम आएं।कार्यक्रम में बहादुर सिंह संस्थापक चेयरमैन वन बीट मेडिकल ग्रुप ,डॉ रवींद्र शर्मा चेयरमैन रेडक्रॉस खीरी, डॉ रवींद्र नाथ वाइस चेयरमैन रेडक्रॉस खीरी,आरती श्रीवास्तव सचिव रेडक्रॉस खीरी,जसवीर सिंह जोशी प्रशासक वन बीट मेडिकल ग्रुप,आजीवन सदस्य अधिवक्ता आर्येंद्र पाल सिंह अधिवक्ता अनुराग सक्सेना, डॉ विजय यादव, बबिता सक्सेना, स्वयंसेवी सुनीता सिंह, हीरांगिनी,हर्यक सिंह, अमर नाथ शुक्ला सहित हॉस्पिटल एवं रेडक्रॉस के तमाम अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks