झारखंड में कांग्रेस की त्रिमूर्ति और झामुमो की जोड़ी बनाएगी दूसरी बार इंडिया गठबंधन की सरकार!

झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन मजबूत दिखाई दे रहा है! इसकी वजह कांग्रेस रणनीतिकार त्रिमूर्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव असम से सांसद गौरव गोगोई राष्ट्रीय महासचिव गुलाम मोहम्मद मीर और पूर्णिया बिहार से सांसद पप्पू यादव और झामुमो की जोड़ी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का झारखंड कि जनता के साथ पारिवारिक और भावनात्मक प्रभाव और जनता से जुड़ाव झारखंड में इंडिया गठबंधन को लगातार दूसरी बार सत्ता में पहुंचा देगा!

झारखंड विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के नजरिया से महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव से भी कहीं अधिक महत्वपूर्ण है! झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना खासकर कांग्रेस के लिए इसलिए जरूरी है क्योंकि, 2025 में बिहार के होने वाले विधानसभा चुनाव का रास्ता झारखंड ही बनाएगा! यदि झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता और कांग्रेस की परफॉर्मेंस बेहतर रही तो, कांग्रेस बिहार में भी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी! क्योंकि कांग्रेस के पास बिहार चुनाव में भी गौरव गोगोई, गुलाम मोहम्मद मीर और पप्पू यादव की त्रिमूर्ति नजर आएगी! कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा के चुनाव को गंभीरता से लिया!

उन्होंने झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गौरव गोगोई और गुलाम मोहम्मद मीर को साथ में बैठाकर एक-एक प्रत्याशी के नाम पर गहरा मंथन किया और उसके बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की! झारखंड चुनाव में जहां एक तरफ कांग्रेस के दो चुनावी रणनीतिकार गौरव गोगोई और गुलाम मोहम्मद मीर मौजूद है तो वही बड़े स्टार प्रचारक के रूप में पप्पू यादव मौजूद, बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बना था इसलिए इस राज्य में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का जनता से गहरा जुड़ाव और लगाव है, भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड मैं सत्ता में वापसी के लिए असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा को तैनात कर रखा है!

पप्पू यादव ने 29 अक्टूबर को हेमंत विश्व शर्मा को अपने निशाने पर लिया और एक चुनावी जनसभा में कहा कि बाहरी नेता यहां आकर झारखंड की जनता को बरगला रहे हैं! झारखंड की जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है! झारखंड की जनता अपने बेटे हेमंत सोरेन को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी! पप्पू यादव को झारखंड की गरीब जनता मसीहा और भगवान मानती है! क्योंकि पप्पू यादव संकट की घड़ी में हमेशा जनता के साथ जनता की मदद करते हुए नजर आते हैं! यदि झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन रहे तो कांग्रेस को 2025 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए झारखंड विधानसभा के चुनाव के तुरंत बाद बिहार चुनाव की जिम्मेदारी गौरव गोगोई, गुलाम मोहम्मद मीर और पप्पू यादव के हाथों में दे देनी चाहिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks