जुआ खेलते हुए सात अभियुक्तों को 12700 रुपये व ताश के पत्तों सहित किया गया गिरफ्तार

एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजुकमार सिहं के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ व सट्टे के विरुध्द चलाए जा रहे अभियान के तहत सात अभियुक्तों को एचपी पेट्रोल पंप के पास से 12700 रुपये व 52 ताश पत्तों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मुअसं0- 414/2024 धारा 13 G एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता –

  1. अर्जुन पुत्र लाखन सिंह शाहपुर थाना बागवाला जनपद एटा
  2. राजेश कुमार उर्फ टींचू पुत्र मेघ सिंह निवासी नगला नारायन थाना कोतवाली देहात जनपद एटा
  3. दिनेश कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी उज्जेपुर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा
  4. जितेन्द्र पुत्र रामवीर निवासी नगला नारायन थाना बागवाला जनपद एटा
  5. बाचाराम पुत्र रामचरन निवासी शाहपुर थाना बागवाला जनपद एटा
  6. जितेंद्र कुमार पुत्र चोखेलाल निवासी उद्देतपुर थाना बागवाला जनपद एटा
  7. पप्पू पुत्र फरयाद निवासी शाहपुर थाना बागवाला जनपद एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks