लखीमपुर खीरी आरएसएस ने मनाया स्थापना दिवस सह विजयदशमी उत्सव

लखीमपुर खीरी गौरवशाली इतिहास के संकल्प का पर्व है विजयदशमी: आरएसएस।
आज दिनाँक 11अक्टूबर 2024, को लखीमपुर खीरी।
आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से स्थापना दिवस, विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्यातव्य है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वर्ष के 6 मनाये जाने वाले उत्सवों में विजयदशमी मुख्य पर्व है। प्रहार डिफेन्स अकादमी प्रांगण में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम का प्रारम्भ क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख सुभाष जी, प्रान्त संघचालक स्वर्ण सिंह जी, नगर संघचालक अवधेश पुरी जी ने भारत माता एवं शस्त्र पूजन के साथ किया। तत्पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के गणवेशधारी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख सुभाष जी ने संबोधित करते हुए कहा कि विजयादशमी का उत्सव हम स्वयंसेवकों के लिए काफी महत्व व गर्व का दिवस होता है क्योंकि इसी दिन संघ की स्थापना परम पूजनीय डॉ हेडगेवार ने पूरे विश्व के हिंदू समुदाय को एकत्रित करके भारत को विश्व गुरु बनाने के उद्देश्य से किया था। अगले वर्ष संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने वाला है। आज का दिन आसुरी शक्तियों पर देवीय शक्तियों की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान उन्होंने हिंदू भारतीय संस्कृति समेत तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हमारे समाज और संस्कृति के लिए हमारे अंदर हिंदू होने का भाव बेहद जरूरी है। विजयादशमी पर्व इस का प्रतिनिधित्व करता है। राष्ट्र को संगठित बनाने के लिए हम त्याग करते हैँ। हम जिस संस्कृति में उत्पन्न हुए हैँ उसमें त्याग, यज्ञ और बलिदान है। हम सब सौभाग्यशाली हैँ कि जहां देवताओं ने जन्म लिया वहीँ हमारा जन्म हुआ है। हम सब शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गए हैँ ऐसे समय में हमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समस्त संकल्पों को पूर्ण करना है हम अपने मन वचन कर्म से संकल्प लें और आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए एकजुट हो जाएँ।
कार्यक्रम में विभाग सह संघचालक राजेन्द्र कटियार जी, जिला संघचालक अवधेश गुप्ता जी, नगर सह संघचालक कैलाश जी, जिला कार्यवाह संजीव, जिला सहकार्यवाह अमरेश सिंह, मुकेश धीमान, जिला प्रचारक अविनाश जी, नगर कार्यवाह अरुण दिक्षित, अंशुल जायसवाल, नगर सह कार्यवाह विजय यादव एवं पंकज सोनी, सानू , आनन्द अवस्थी, आदित्य, लाखन सिंह, आशीष प्रताप, इंद्रपाल, रमेश, राजेश दक्षित, आशीष सिंह, राहुल, दुर्गेश, धर्मेंद्र, वैभव, इत्यादि सैकड़ों पदाधिकारी व स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks