श्री राम लीला समिति जोगी नवादा मेला प्रांगण में 101 बेटा-बेटियों की कराएगी विवाह, 12अक्टूबर को होगा रावण पुतला दहन

बरेली  :: श्री राम लीला समिति, श्री बाबा वनखण्डी नाथ मन्दिर, जोगी नवादा, बरेली में 26 सितम्बर से चल रही श्री राम लीला एवं श्री कृष्ण लीला का मंचन चल रहा है जिसकी सम्बंध एक प्रेसवार्ता गुरूवार गई। जिसमें मेला अध्यक्ष सुरेश चन्द्र राठौर ने बताया कि दिनांक 6 अक्टूबर रविवार प्रातः 9 बजे से भगवान श्री राम एवं माता सीता के विवाह के साथ 101 बेटा-बेटियों का विवाह भी मेला समिति गत वर्षों कि भांति इस वर्ष भी करा रही है। जिसमें भगवान श्री राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुधन के साथ सभी 101 बेटों की बरात वैण्ड बाजो व घोड़ो पर अतिशबाजी करते हुये श्री बाबा वनखण्डी नाथ मन्दिर से चल कर मोहल्ला चक व सुरेश शर्मा नगर तक निकाली जायेगी। उसके बाद लगभग 11 बजे बरात वापस मन्दिर पर समापन होगा। मेला संरक्षक हरिओम राठौर ने बताया कि 101 बेटा-बेटियों की शादी 12 बजे श्री रामलीला प्रांगण में होगी। सभी के लिये ब्राह्ममण, नाई, हवन, कर पुरी विधि विधान से भगवान श्री राम, सीता के साथ सभी के फेरे कराकर व जयमाला डलवा कर शादी की जायेगी व मेला समिति द्वारा सभी जोडो का कन्यादान व उपहार भी दिया जायेगा। उसके बाद सभी बरातियों के लिये मेला समिति द्वारा भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है। उन्होने बताया कि मेले में दिनांक 4 अक्टूबर शुक्रवार से विराट कुश्ती दंगल का आयोजन शुरू होगा। 10अक्टूबर गुरूवार को बृज की होली का मंचन भी होगा। दूसरे दिन शनिवार को विराट दशहरा मेले का आयोजन होगा।13 अक्टूबर रविवार को राजगददी शोभायात्रा निकाली जायेगी। प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से मेला अध्यक्ष सुरेश चन्द्र राठौर, संरक्षक हरिओम राठौर, पं० सुनील दत्त शर्मा, विशाल राठौर, सत्येन्द्र राठौर, संजीव शर्मा, डा० वनवारी लाल शर्मा (पार्षद), अभिषेक गुप्ता ‘बन्टी अनिल शर्मा, पार्वती प्रजापति, झब्बल मौर्य, राहुल राठौर, विक्रम राठौर, दीपक राठौर, अजय मौर्य हर्ष भारद्वाज, विजय राठौर, अनुज राठौर आदि मेला समिति के पदअधिकारीगण मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks