
एटा, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी डा0 अवधेश कुमार बाजपेयी के निर्देशों के क्रम में उप कृषि निदेशक रोताश कुमार ने बताया है कि प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ काप रेजीड्यू योजनान्तर्गत जनपद स्तर पर जागरूकता अभियान हेतु प्राप्त जनपद स्तरीय किसान मेला आयोजन का लक्ष्य के अनुक्रम में साथ ही अपर कृषि निदेशक, (गेहूँ एवं मोटा अनाज). उ०प्र० के परिपालन में ‘‘त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम’’ योजना के अन्तर्गत कृषकों को नवीनतम तकनीकी से अवगत कराये जाने हेतु चयनित जनपद में कृषि विश्वविद्यालय व कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञों के द्वारा मक्का उत्पादन से सम्बन्धित नयी तकनीकी जानकारी कृषकों को उपलब्ध कराये जाने के लिए किसान मेला एवं कार्यशाला का आयोजन जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्र, अवागढ पर दिनांक 01 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 10.30 बजे से किया जायेगा।
जिसमें कृषि, उद्यान पशुपालन, सहकारिता, सिंचाई, विद्युत, मत्स्य, आदि विभागों के अधिकारी, बैंकर्स एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक भाग लेगे, मेला एवं कार्यशाला में कृषि एवं सहयोगी विभागों के अधिकारियों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी किसानों को दी जायेगी। इस अवसर पर विभागीय व निजी विक्रेताओं के स्टाल भी कृषि प्रदर्शनी में लगाये जायेगें, किसान मेला में जैव खेती संसाधनों कृषकों के हित में कृषि एवं सहवर्ती विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी, फसल उत्पादन की आधुनिक तकनीकी के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल खेती पद्धतियों व तकनीकों का प्रचार-प्रसार, कृषि उत्पादों विपणन के सम्बन्ध में जानकारी एवं फसल अवशेषों के प्रबन्धन में प्रयुक्त होने वाली मशीनरी एवं फसल अवशेष प्रबन्धन के उपायो पर जानकारी दी जायेगी। जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित किया जाना है, इस किसान मेला से सम्बन्धित सभी योजनाओं की जानकारी फसल उत्पादन की नवीनतम तकनीकी की जानकारी दी जायेगी साथ ही कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, यूपी डास्प, एफ०पी०ओ० आदि विभागों के विभागीय स्टाल भी लगाये जायेंगे।