
बरेली :: आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तकरीबन 8:00 बजे डीएम आवास के गेट के बाहर एक अज्ञात वाहन द्वारा महिला और उसके बच्चे को टक्कर मारी गई। इस हादसे में मासूम की तुरंत मृत्यु हो गई।
महिला को सिविल लाइन स्थित गंगा चरण अस्पताल में भर्ती कराया गया

जहां अस्पताल कर्मचारियों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना 112 पर पत्रकार के द्वारा दी गई।
पुलिस ने मृत बच्चे और महिला को जिला अस्पताल एंबुलेंस द्वारा ले जाया गया
डीएम आवास के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना की स्थिति जानने का प्रयास किया जाना चाहिए। न जाने कितने छोटी उम्र में बगैर ड्राइविंग लाइसेंस ई रिक्शा एवं टेंपो शहर में दौड़ रहे हैं , और न जाने ऐसे लोग क्राइम को भी अंजाम दे रहे होंगे
आटो रिक्शा चालकों पर लगाम लगाने की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
मृतक के परिजनों को संवेदना और सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन को कदम उठाने चाहिए।