मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा*”सबसे पहले मैं अरविंद केजरीवाल का मुझ पर भरोसा करने और मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। आज मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है लेकिन मेरे और हम सबके लिए ये बहुत भावुक पल है जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल वह व्यक्ति हैं जिन्होंने 10 साल में दिल्ली की तस्वीर बदल दी, दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली दी, दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी… अच्छा इलाज दिया। आज जब वो मुख्यमंत्री नहीं हैं तो हम सबके लिए ये भावुक पल है। आज वे मुख्यमंत्री इसलिए नहीं हैं क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज किए। लेकिन वो टूटे नहीं, दबे नहीं। अरविंद केजरीवाल ने इस देश की राजनीति में ईमानदारी और नैतिकता की मिसाल कायम करते हुए इस्तीफा दिया। अब हम सभी दिल्लीवासियों को मिलकर फरवरी में होने वाले चुनाव में अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है…

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks