
एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, थाना रिजोर पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वाछिंत चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत मु0अ0स0 -25/2024 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त ध्रुव कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी सलेमपुर सानी थाना सकीट जनपद एटा को बस स्टैण्ड एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- ध्रुव कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी सलेमपुर सानी थाना सकीट जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 श्री सुवेन्द्र सिंह
- है0का0 राजेश कुमार
- का0 आरिफ खान