एटा ब्रेकिंग…

एटा महोत्सव मंच पर भव्य तरीके से आयोजित किया गया मिस & मिसेज प्रतियोगिता कार्यक्रम, एटा शहर की मिस & मिसेज ने रैंप पर चहल कदमी करते हुए दिखाए अपने हुस्न के जलवे, वही मंच पर विशिष्ठ अतिथियों को पगड़ी,शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित,
बाहर से आई 6 जजों के निर्णय से एटा मिस चुनी गई अनुष्का शर्मा तो वही मिसेज एटा बनी ईशा चौहान, दोनों मिस & मिसेज विजेताओं को आयोजिका अर्चना सक्सेना डॉली और चीफ गेस्ट विष्णु शर्मा ने ताज पहनाकर उन्हें ट्रॉफी देकर प्रमाणपत्र सौंपे, दोनों विजेताओं ने दिया धन्यवाद,
एटा की 25 मिस & मिसेज प्रतिभागियों ने रैंप पर चलते हुए दिखाए अपनी चाल के जलवे और किया डांस, एटा की महिलाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा,
एसएसआर ग्रुप के चैयरमैन विष्णु शर्मा ने कार्यक्रम की संयोजिका अर्चना सक्सेना डॉली की प्रशंशा करते हुए उन्हें अपने विशिष्ठ अतिथि बनाने पर उन्हें धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि ये सब मेट्रो सीटियों में देखने को मिलता है, एटा जैसे जिले में ये सब देखकर बड़ी खुशी मिल रही है और भविष्य में हम भी ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देंगे, जिससे जिले का नाम रोशन हों,
कार्यक्रम के विसिष्ट अतिथि विष्णु शर्मा और संयोजिका अर्चना सक्सेना डॉली ने सभी प्रतिभागियों और आई हुई सभी मिस & मिसेज एवम महिलाओं का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया है,
इस अवसर पर एटा सांसद जी की धर्मपत्नी पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, SSR ग्रुप के चेयरमैन और प्रमुख समाजसेवी विष्णु शर्मा, एसडीएम सदर भावना विमल, मारहरा विधायक की पत्नी मधुबाला लोधी, SRR के एमडी आशीष पाराशर, बीपीएस के एमडी डा0 अशोक यादव और SRR एमडी रवि राजपूत, भाजपा नेता विनीत भारद्वाज,पशु चिकत्सा धिकारी एसएस ठाकुर सहित हजारों की संख्या में महिलाएं और लोग रहे मौजूद।