स्कूल प्रबंधक की मनमानी के चलते अभिभावकों ने किया प्रदर्शन…

स्कूल प्रबंधक की मनमानी के चलते अभिभावकों ने किया प्रदर्शन…
बिहारीगढ (समाचार)
दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे सुंदरपुर में स्थित दून प्राइड पब्लिक स्कूल हमेशा चर्चाओं में बना रहता है, आज सुबह मार्च 2024 तक की फीस एडवांस जमा कराने को लेकर स्कूल प्रबंधक ने कुछ बच्चों को प्रयोगात्मक परीक्षा (प्रैक्टिकल) कराने की बजाय कडाके की सर्दी में स्कूल के मैन गेट से बाहर कर दिया। जब इस संबंध में अभिभावकों को मालूम हुआ तो इस बात से नाराज अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर प्रबन्धक से बात करनी चाही तो स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों की एक नया सनी । पीड़ित अभिभावको ने पूरे प्रकरण की शिकायत एसडीएम बेहट एवं जिला विद्यालय निरीक्षक तथा पुलिस प्रशासन से की तो पुलिस ने स्कूल पहुंचकर गुस्साए अभिभावकों को समझा बूझाकर शांत किया और आज होने वाले प्रैक्टिकल को जल्द कराने पर सहमति दिलाई। यह स्कूल हमेशा चर्चाओं में बना रहता है। सूत्रों के द्वारा पता चला है कि सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा कक्षा 1 से कक्षा 8 तक स्कूल बंद करने के आदेश हैं लेकिन स्कूल प्रबंधक सरकारी आदेशों को ताक पर रखकर अपनी मनमानी के चलते स्कूल में छोटे बच्चों को बुलाया जाता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks