बरेली एंटी करप्शन टीम ने रोडवेज क्लर्क को ; ड्यूटी लगाने पर 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बरेली, शाहजहांपुर । शिकायतकर्ता सरोज मिश्रा पुत्र मुन्नालाल मिश्रा हरिवल्भपुर, थाना सिंधौली ने एंटी करप्शन टीम को शिकायत दी थी कि रोडवेज डिपो में अगले माह की ड्यूटी लगाने के बदले वरिष्ठ लिपिक सह टाइम कीपर नृपेश कुमार 4,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।
​
शिकायत मिलते ही भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली मंडल की टीम ने ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और पूरा जाल बिछाया गया। गुरुवार को दोपहर ठीक 12:35 बजे, जैसे ही रोडवेज बस स्टैंड एमएसटी कार्यालय के दाहिने ओर स्थित लॉबी में आरोपी नृपेश कुमार ने रिश्वत के 4,000 रुपये अपने हाथ में लिए, एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
​
गिरफ्तार अभियुक्त नृपेश कुमार मूल रूप से ग्राम व पोस्ट पलिया खास, थाना उभाव, जनपद बलिया का निवासी है और वर्तमान में शाहजहाँपुर डिपो में वरिष्ठ लिपिक/टाइम कीपर के पद पर तैनात था। टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks