
एटा – थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, करीब 14 दिन पूर्व थाना क्षेत्रांतर्गत मिले अधजले शव की घटना का सफल अनावरण, हत्या कर शव जलाने वाले दो शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल, ईको कार तथा अवैध असलहा कारतूस बरामद, मृतक भी था शातिर हिस्ट्रीशीटर
घटना का विवरण:-
दिनांक 08.01.2024 को वादी श्री कृष्णपाल सिंह पुत्र ईश्वरदयाल निवासी चुन्नपुरा थाना कोतवाली देहात एटा द्वारा थाना मिरहची पर सूचना दी गई कि एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव ग्राम गढिया परसादपुर के खेतों में पडा है, इस सूचना पर थाना मिरहची पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाकर प्राप्त सूचना के आधार पर मुअस0– 5/24 धारा 302/201 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना का अनावरण/गिरफ्तारी:-
उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए एसएसपी एटा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीम गठित की गई, गठित टीमो द्वारा घटना में प्रकाश में आये अभियुक्तों पुत्र बालकराम निवासी महोटा थाना गडिया रंगीन जिला शाहजहाँपुर व सर्वेश पुत्र वृजपाल जाटव निवासी हरनाम नगला अहमद नगर असौली थाना विल्सी जिला वदायूँ से दिनांक 21.01.2024 को समय करीब 20.00 बजे मिरहची कासगंज रोड पर पशु पैंठ के पास से गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य विन्दु:-
1. अधजले शव की शिनाख्त हेतु सोशल मीडिया/समाचारपत्र/पम्पलेट आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।
2. मृतक की शिनाख्त दिनांक 18.01.2024 को मृतक के भाई व परिजनों द्वारा मृतक के कपडों, सामान व हुलिया के आधार पर मृतक की पहचान कल्लू पुत्र रामभरोसे उम्र करीब 35 वर्ष निवासी पुठी सराय थाना विनावर जनपद वदायूं के रूप में की गयी।
3. मृतक एक गैंग का सदस्य था, जिसका स्वयं का भी आपराधिक इतिहास है।
4. मृतक कल्लू गिरफ्तार अभियुक्तों मोरपाल व सर्वेश के साथ मिलकर लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी, हत्या जैसे अपराध को अंजाम दिया करता था।
5. मृतक कल्लू पिछले कुछ समय से मोरपाल व सर्वेश को लूट, चोरी आदि से प्राप्त पैसो में से बहुत कम पैसा देता था, जिसको लेकर उनका झगडा हो जाता था। झगडे में कल्लू उन लोगों को जान से मारने की धमकी भी देता था।
6. पैसे के लेनदेन तथा धमकी से परेशान होकर अभियुक्तों ने कल्लू की हत्या की योजना बनायी।
7. दिनांक 07/08.01.2024 की रात्रि को करीब 12.00 बजे लूट/चोरी करने के उद्देश्य से ईको गाडी से गये थे जिसको उन्होंने घटना स्थल से लगभग 2 किमी पहले ही छोड दिया था।
8. उक्त तीनों व्यक्ति अत्यधिक ठण्ड होने के कारण नहर किनारे आग जलाकर तापने लगे, मृतक कल्लू को तापते समय नीद का झोका आने लगा तो पूर्व प्लानिंग के अनुसार मोरपाल उपरोक्त द्वारा साथ लाये लोहे के सव्वल से मृतक के सिर पर प्रहार किये गये। जिससे मृतक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
9. मोरपाल व सर्वेश तापने के लिये जलायी गयी आग में मृतक की पहचान छुपाने के उद्देश्य से मृतक के शव को रखकर तथा शव के ऊपर और अधिक व कन्डे रख चल गये।
10. गिरफ्तार अभियुक्त मोरपाल परिजनों के साथ पुलिस के पास आता था, तथा परिजन बनकर लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-
- मोरपाल पुत्र वालकराम निवासी महोटा थाना गडिया रंगीन जनपद शाहजहाँपुर
- सर्वेश पुत्र वृजपाल निवासी हरनाम नगला अहमद नगर असौली थाना विल्सी जनपद वदायूँ। गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-
अभियुक्त मोरपाल उर्फ मोहरपाल का आपराधिक इतिहास– - मु0अ0स0 5-23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना विनावर जिला वदायूँ
- मु0अ0स0 586/18 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना फरीदपुर जिला वरेली
- मु0अ0स0 193/19 धारा 328/379/411 भादावि थाना कटरा जिला शाहजहाँपुर
- मु0अ0स0 201/19 धारा 307 भादवि थाना पटियाली जिला कासगंज
- मु0अ0स0 202/19 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पटियाली जिला कासगंज
- मु0अ0स0 33/19 धारा 392/420/411/120वी भादवि थाना पटियाली जिला कासगंज
- मु0अ0स0 80/19 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना सुन्नगढी जिला कासगंज
- मु0अ0स0 69/20 धारा 302/201/406 भादवि थाना कासगंज जिला कासगंज
- मु0अ0स0 5/24 धारा 302/201 भादावि थाना मिरहची जिला एटा
- मु0अ0स0 15/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मिरहची एटा अभियुक्त सर्वेश का आपराधिक इतिहास–
- मु0अ0स0 224/19 धारा 395भादवि थाना विसारत गंज जिला वरेली
- मु0अ0स0 135/19 धारा 395 भादवि थाना विसारत गंज जिला वरेली
- मु0अ0स0 201/19 धारा 379 भादवि थाना भमोरा जिला वरेली
- मु0अ0स0 13/20 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना गंजडुण्डवारा जिला कासगंज
- मु0अ0स0 14/20 धारा 411 भादवि थाना गंजडुण्डवारा जिला कासगंज
- मु0अ0स0 16/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गंजडुण्डवारा जिला कासगंज
- मु0अ0स0 245/20 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना गंजडुण्डवारा जिला कासगंज
- मु0अ0स0 345/19 धारा 392/411/504 भादवि थाना गंजडुण्डवारा जिला कासगंज
- मु0अ0स0 378/19 धारा 307/396/412/34भादवि थाना गंजडुण्डवारा जिला कासगंज
- मु0अ0स0 376/19 धारा 392/411 भादवि थाना पटियाली जिला कासगंज
- मु0अ0स0 235/19 धारा 395/412 भादवि थाना कोतवाली कासगंज जिला कासगंज
- मु0अ0स0 5/24 धारा 302/201 भादवि थाना मिरहची जिला एटा
- मु0अ0स0 16/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मिरहची जिला एटा मृतक कल्लू का आपराधिक इतिहास:-
- मु0अ0स0 32/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना विनावर जिला वदायूँ
- मु0अ0स0 325/17 धारा 395/397 भादवि थाना सुभाष नगर जिला वरेली
- मु0अ0स0 235/17 धारा 392/411 भादावि थाना शहजादनगर जिला रामपुर
- मुअ0स0 306/17 धारा 307/399/402 भादवि थाना शहजादनगर जिला रामपुर
- मु0अ0स0 308/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शहजादनगर जिला रामपुर
- मु0अ0स0 63/15 धारा 379 भादावि थाना शाहवाद जिला रामपुर
- मु0अ0स0 193/19 धारा 328/379/411 भादवि थाना कटरा जिला शाहजाहपुर
- मु0अ0स0 93/19 धारा 392/411 भादावि थाना पटियाली जिला कासगंज
- मु0अ0स0 201/19 धारा 307 भादवि थाना पटियाली जिला कासगंज
- मु0अ0स0 204/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पटियाली जिला कासगंज बरामदगी:-
- दो अवैध देशी तमंचा व चार जिंदा कारतूस 315 बोर
- एक लोहे का सव्वल (घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल)
- घटना मे प्रयुक्त एक ईको कार न0 यूपी 24आर 4565 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- कृष्णकान्त लोधी –थानाप्रभारी मिरहची/विवेचक
- उ०नि० आदित्य कुमार दीक्षित थाना मिरहची
- उ0नि0 श्री श्रवण कुमार निगम स्वाट टीम प्रभारी मय टीम
- हे0का0 अमित तोमर – सर्विलास टीम
- हे0का0 अमित शर्मा – सर्विलास टीम
- का0 अकित कुमार थाना मिरहची
- का0 करन कुमार थाना मिरहची
- का0 इन्दजीत सिंह थाना मिरहची