
एटा ! आज बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत एटा सांसद राजवीर सिहं ने विधान सभा क्षेत्र मारहरा पहुंचकर वहां मौजूद लोगों को संबोधित कर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के कुशल कार्यकाल में कार्यान्वित जनकल्याणकारी नीतियों व विकास कार्यों से जनता को अवगत कराया !
उन्होने कहा कि यह यात्रा सबका साथ सबका विकास की संकल्पना के अनुरूप विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि तथा जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप जैन, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, दुलारे सिंह भदौरिया, विनीत भारद्वाज सहित तमाम अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।