सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

एटा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में “सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान” के अंतर्गत यातायात पुलिस एटा एवं नेहरू युवा केन्द्र एटा के द्वारा एसडी पब्लिक स्कूल में नेहरू युवा केन्द्र के वालंटियर्स को सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इसी क्रम में यातायात उप निरीक्षक द्वारा सभी वालंटियर्स को सड़क पर यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु लेन ड्राइविंग, सड़क अतिक्रमण, रोड पर वाहन पार्किंग, लापरवाही से वाहन चलाने, जाम आदि के बारे में जागरुक किया गया। वालंटियर्स को यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु नैतिक जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए यातायात पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया गया। सभी वालंटियर्स को ट्रैफिक संचालन के संबंध में ड्रिल भी सिखाते हुए अपने-अपने गाँव व क्षेत्र के युवाओं को भी सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks