राम मंदिर को लेकर पर्यटन- सांस्कृतिक विभाग ने 14 जनवरी से 24 मार्च तक जारी किए कार्यक्रम।

राम मंदिर को लेकर पर्यटन- सांस्कृतिक विभाग ने 14 जनवरी से 24 मार्च तक जारी किए कार्यक्रम।

UP के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बयान।

राम वन गमन मार्ग पर निकलेगी राम चरण पादुका यात्रा।

मकर संक्रांति 15 जनवरी से चित्रकूट के भरतकूप से शुरू होगी रामचरण पादुका यात्रा।

19 जनवरी को अयोध्या (नंदी ग्राम) पहुचेगी राम चरण पादुका यात्रा।

22 जनवरी को PM मोदी की उपस्थिति में निकलेगी शोभा यात्रा।

देश के 3 हजार कलाकार शोभायात्रा में होंगे शामिल।

प्रभु श्रीराम से जुड़ी मूर्तियों का प्रदर्शन-मूर्तिकला, पुरातन चित्रकला के 108 चित्रों का चित्रांकन।

अयोध्या में देश-विदेश के कथा वाचक करेंगे श्रीराम पर प्रवचन।

श्री रामभद्राचार्य, चिन्मयानंद बापू, महंत राम दिनेश आचार्य, देवकी नंदन, अवधेशानंद जी जैसे दिग्गज देंगे प्रवचन।

अयोध्या के संध्या मंच पर ए. आर रहमान, सोनू निगम, शंकर महादेवन, अनुराधा पौडवाल, अनूप जलोटा, कैलाश खेर जैसे दिग्गज देंगे प्रस्तुति।

कन्हैया मित्तल, प्रेम प्रकाश दुबे, ऋचा शर्मा, तृप्ति शाक्य, बतूल बेगम, साधो बैंड दिल्ली व शर्मा बंधु उज्जैन की होगी प्रस्तुति।

1111 शंखों के सामूहिक शंखवादन का बनेगा विश्व रिकार्ड।

अयोध्या के सभी घाटों पर होगी सामूहिक सरयू आरती।

अयोध्या में नेपाल, कंबोडिया, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, इंडोनेशिया जैसे देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन।

MP, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हिमांचल, उत्तराखंड, हरियाणा, कर्नाटक, सिक्किम, केरल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख व चंडीगढ़ के अलावा अन्य प्रदेशों की राम लीलाओं का होगा मंचन।

प्रदेश के सभी मंदिरों धार्मिक स्थलों पर राम मंदिर भजन, रथ कलश यात्रा, प्रवचन, रामायण व सुंदरकांड का होगा पाठ।

युवा-महिला मंगल दल, आशा बहुए, ANM, आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत सहायक करेंगे सहयोग।

सांस्कृतिक विभाग अयोध्या के 25 प्रमुख स्थलों के साथ 1200 मंदिरों में रामायण और सुंदरकांड का कराएगा आयोजन।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks