संस्कृति उत्सव” मंडल स्तर पर चयन हेतु कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

एटा ,जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में लोक संस्कृति की विभिन्न विधाओं के संरक्षण एवम स्थानीय लोक कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए हमारी संस्कृति हमारी पहचान संस्कृति उत्सव हेतु जनपद स्तर पर तहसील से चयनित प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। उक्त कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारीडॉ0 अवधेश कुमार वाजपेई की अध्यक्षता में जिला पंचायत संसाधन केंद्र के सभागार में सम्पन्न हुआ।

मंडल स्तर हेतु कलाकार चयन प्रक्रिया में प्रतिभा, रुचि सिंह, दीक्षा, बंटी , विकेश, प्रथम परमार, सत्यवीर सिंह, सृष्टि, सिद्धि दीक्षित, करन सिंह क्रोधी, श्यामवीर सिंह, सुखवीर सिंह, परवेंद्र कुमार शास्त्री, शिवराज, अरविंद अकेला, सत्यवीर सरस आदि चयनित कलाकारों ने प्रतिभाग किया।

डॉ रूपाली गुप्ता, डॉ अशोक कुमार तिवारी एवम मयंक तिवारी संस्कार भारती ने निर्णायक की भूमिका अदा की।

इस अवसर पर पर्यटन अधिकारी हेमंत शर्मा, संस्कृति उत्सव कार्यक्रम हेतु नामित जिला नोडल मयंक तिवारी, सूर्यकांत, कीर्ति परमार, प्रदीप तोमर, महेश मंजुल, डॉ सुधीर पालीवाल आदि उपस्थिति रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks