सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

*देवरिया पुलिस महाराष्ट्र के ठाणे से लेकर आई, एक्स पर किया था पोस्ट*
~~~~~~~~~~~~
*देवरिया पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा पोस्ट करने के मामले में आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। जिले की रुद्रपुर पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के कोआर्डिनेशन से आरोपी को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया। आरोपी रुद्रपुर के फतेहपुर गांव में हुए सामूहिक नरसंहार के आरोपियों के अवैध कब्जा मामले में अपील खारिज होने से नाराज था। जिस कारण उसने एक्स पर पोस्ट लिखकर यूपी के मुख्यमंत्री को धमकाया था।*
हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस सक्रिय हुई। देवरिया पुलिस को सर्विलांस से युवक का लोकेशन महाराष्ट्र में मिल रहा था। इसके बाद वहां की पुलिस को सूचना दी गई। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी युवक को कल्याण थाना, ठाणे से हिरासत में ले लिया था। रुद्रपुर थाना के सब इंस्पेक्टर बलराम सिंह बघेल और कांस्टेबल कुंदन लाल महाराष्ट्र पहुंचे। वहां से युवक को गिरफ्तार कर हवाई मार्ग से गोरखपुर ले आए। वहां से युवक को रुद्रपुर कोतवाली लाया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks