ड्राइवरों की लड़ाई वास्तव में किसान मजदूरों की पीढ़ियों की लड़ाई है आर पार लड़ने का ऐलान किया

नयाबांस गांव स्थित बंबा के पुल पर ड्राइवरों ने दो घण्टे तक लगाया जाम अखिल संघर्षी ने पहुंचकर कहा कि ड्राइवरों की लड़ाई वास्तव में किसान मजदूरों की पीढ़ियों की लड़ाई है आर पार लड़ने का ऐलान किया

कल एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर प्रर्दशन होगा

एटा, पी0 ए0 सी0 से मरहरा रोड़ पर गांव नयाबांस स्थित माचुआ राजवाह के पुल पर नयाबांस, खरगपुर, कुतुबपुर, कोयला, अखतोली, रतनपुर, शेरपुर आदि गांव के ट्रक, बस, कार, टेंपू, मोटरसाईकिल आदि वाहनों के चालकों ने जाम लगा दिया उक्त जाम की सूचना पर अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई मूल रूप से किसान मजदूरों के बच्चों के भविष्य की क्योंकि देश की सभी प्रकार की गाड़ियों के ड्राईवर किसान मजदूर बिरादरी के परिवारों से है प्रत्येक परिवार में कम से कम दो ड्राइवर पिता पुत्र या पति पत्नी के रुप में अवश्य है चाहे वह व्यक्तिगत रूप से अपनी गाडी चला रहे हों या नौकरी के नाम पर नेता, अभिनेता, कर्मचारी, अधिकारी के साथ साथ व्यवसायिक वाहन चला रहे हों सरकार ने इस कानून को बनाकर देश में गाड़ियों के ड्राईवर को बहुत बड़ा अपराधी घोषित करने का काम किया है इसलिए इस आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से चलाकर सरकार के वेकफुट पर न आने तक जारी रखने की आवश्यकता है इसी को दृष्टिगत रखते हुए कल प्रातः 10:30 बजे से एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर संगठन के साथीयों सहित सभी ड्राइवर एकत्रित होकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमन्त्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेजेंगे उक्त जाम लगभग दो घण्टे तक चला जिसमें काफी वाहन फसे रहे उपस्थित भीड़ के काफी अनुनय विनय के बाद आक्रोशित लोग माने।

इस अवसर पर प्रमुख रूप :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, टुल्ली, अजीत, मोती, व्रजेश, दयाराम, मुकेश, ललित कुमार, हरेन्द्र, कामता प्रसाद, पप्पू, कमलेश, दिनेश कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks