
लोकतंत्र हमारे देश की नींव है, हमारी ताकत है सैयद मुनीर अकबर
आज़ दिनांक 26-12-2023 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि 7 वां दिन प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के नेतृत्व यूपी जोड़ो यात्रा यह यात्रा नफरत को मिटाने व प्यार का संदेश लेकर अलग-अलग जनपदों मुहब्बत का पैगाम लेकर चले रहीं हैं
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी मंदिर में पूजा, मस्जिद में दूआ किसानों से मुलाकात और जनसंपर्क करती हुई यह यात्रा सत्ता के षड्यंत्रों से पनप रहे नफरत को मिटाने का संदेश देती हुई आगे बढ़ रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने आगे कहा कि लोकतंत्र हमारे देश की नींव है हमारी ताकत है। कांग्रेस लोकतंत्र की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए हमेशा से समर्पित रही है। एक सशक्त व समावेश लोकतंत्र के निर्माण और देश के बेहतरीन भविष्य के लिए आज आप द्वारा किया गया योगदान याद रहेगा।मेरा आप सभी से अनुरोध है कि राष्ट्रहित के लिए कांग्रेस द्वारा चलाई गई इस मुहिम को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान अवश्य दें।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी,वसी अहमद रिज़वी ताहिर अन्सारी साजिद खान सिराज अहमद फ़ैज़ अहमद विशाल जोज़फ विल्सन राजकुमार गौतम गंभीर सिंह सरवर आलम वकील खान अशोक कुमार वालिया कुंवर रईस अहमद, हकीम ज़फ़र महमूद अली सैफी फारूक गाजी फकीर चन्द करण सिंह जाटव जौनी सिंह सहित हजारों लोग मौजूद थे