10 जनवरी 2024 को कासगंज रेलवे स्टेशन से प्रस्तावित जन आक्रोश पैदल यात्रा सफल बनाने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों को यात्रा से जोड़ा जाएगा एवं राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं से समर्थन लिया जाएगा

एटा, अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में आक्रोशित किसानों ने बताया कि 11 दिसम्बर को एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर हुई किसान महापंचायत में प्रशासन ने जनसमस्याओ का समाधान 15 दिन के अंदर कराने का आश्वासन दिया था लेकिन दुर्भाग्यवश आज तक एक भी समस्या का धरातल पर समाधान नहीं किया गया है इसलिए उक्त बैठक में आक्रोशित किसानों ने तय किया गया कि 10 जनवरी 2024 को कासगंज रेलवे स्टेशन से जन आक्रोश पैदल यात्रा के माध्यम से जनता द्वारा शासन प्रशासन की आंख कान खोलने का काम किया जाएगा उक्त पैदल यात्रा की सफलता के लिए संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों का समर्थन लिया जाएगा और संगठन के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा सांसद, विधायक, एम एल सी, ब्लॉक प्रमुख, नगरपालिका / नगर पंचायत, प्रधान वर्तमान एवं पूर्व सहित सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष / सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित छात्र, नौजवान, महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में पैदल यात्रा में शामिल करने का काम किया जाएगा तथा संगठन के साथी अधिक से अधिक संख्या में लोगों के साथ पहुंच कर उक्त पैदल यात्रा को सफल बनाने का काम करें सभी साथियों से अपील है कि सभी साथी हर हाल में 9:00 बजे तक रेलवे स्टेशन कासगंज पर पहुंचे जिससे कि सही समय 10:00 बजे से पैदल यात्रा का शुभारंभ किया जा सके जो शाम 4:00 बजे तक हर हाल में एटा कचहरी का घेराव कर उक्त यात्रा का समापन किया जा सके।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0 अनिल कुमार सिंह – ठाकुर अनिल सोलंकी, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा – राजेश शीतलपुर, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल उपाध्यक्ष जदुवीर सिंह, जिलाध्यक्ष पिंकी भैया, जिला उपाध्यक्ष मनदीप यादव, युवा जिलाध्यक्ष सचिन कुमार, रामवीर सिंह सुभाष सागर सहित आदि लोग उपस्थित रहे।