मैनपुरी में भाजपा नेता ने किया आत्मदाह का प्रयास



करहल (मैनपुरी),  । तहसील में भ्रष्टाचार और लेखपालों की मनमानी के विरोध में भाजयुमो के जिला मंत्री ने आत्मदाह करने की कोशिश की। जिला मंत्री डीजल की कट्टी लेकर तहसील पहुंचे और जान देने का प्रयास किया। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उससे कट्टी छीन ली। सीओ ने उन्हें समझाया और आश्वासन देकर घर भेजा। जिला मंत्री ने शिकायतों के निस्तारण को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।

बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम इकहरा निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री विक्रम सिंह बुधवार दोपहर को डीजल की कट्टी लेकर तहसील पहुंचे व तहसील प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। भाजयुमो नेता ने डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया लेकिन इससे पहले मौजूद पुलिसकर्मियों ने कट्टी छीन ली और एसडीएम को मामले से अवगत करा दिया। एसडीएम की सूचना पर सीओ चंद्रकेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने भाजयुमो नेता को जल्द कार्रवाई होने का भरोसा देकर समझाया और घर भेज दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks