
एटा विकास खंड निधौली कलां क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बाबसा में कार्यरत शिक्षामित्र किरन यादव पत्नी अरुण कुमार पुत्रवधू स्व मातादीन यादव शिक्षक निवासी नगला बंदी की दिनांक 20 दिसंबर 2023 को विधालय से छुट्टी कर टैम्पो से घर लौटते समय वाहन की टक्कर से दुर्घटना में मौके पर मृत्यु हो गई।
किरन यादव के निधन पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पू मा शिक्षक संघ एटा के जिला अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा ईश्वर से प्रार्थना कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम् शांति।