बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास



एटा, । तीन वर्ष पूर्व छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास सुनाया गया है। दो लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह दुष्कर्म उस समय किया था जब बालिका खेत से अकेली घर के लिए आ रही थी।

थाना जैथरा के एक गांव निवासी छह वर्षीय बालिका छह फरवरी 2020 की दोपहर को खेत की ओर गई थी। वह घर आ रही थी कि रास्ते में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपी से छूटकर बालिका रोती हुई घर पहुंची तो उसका हाल देख परिजन दंग रह गए। बालिका ने घटना के बारे में बताया, लेकिन वह आरोपी का नाम नहीं जानती थी। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने पता किया तो राघवेंद्र ठाकुर उर्फ लला निवासी नगला जऊ थाना जैथरा को गिरफ्तार किया गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया। दुष्कर्म से बालिका काफी डर गई थी। हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया था। पुलिस ने विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में भेजा। कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई की। विशेष न्यायाधीश (एक्सक्लूसिव कोर्ट पॉक्सो एक्ट) ने दोनों पक्ष को गंभीरता से सुना। इसके बाद दोषी पाए जाने पर राघवेंद्र ठाकुर आजीवन कारावास सुनाया। वहीं दो लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष का अधिक कारावास का भी आदेश दिया है।

*तीन युवतियों को ले जाने के केस दर्ज*

एटा। बीते 24 घंटे में तीन युवतियां लापता हो गई। तीनों मामलो में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस इनकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। थाना जैथरा में सचिन पुत्र सत्यप्रकाश निवासी लघुटिया सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि यह तीनों एक युवती को बहला-फुसलाकर ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना मिरहची में रामकिशोर पुत्र पप्पू निवासी अर्जुनपुर थाना सिढ़पुरा पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें भी बहला-फुसलाकर युवती को ले जाने का आरोप लगाया है। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव निवासी राजपुर शिवम पुत्र सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जीजा के घर आई युवती को ले जाने का आरोप है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks