करीब 30,85,540 रूपये कीमत की अवैध शराब का विनिष्टीकरण।

एटा– शराब माफियाओं के काले कारनामों पर बड़ी कार्यवाही, थाना निधौली कलां पुलिस ने कराया करीब 30,85,540 रूपये कीमत की अवैध शराब का विनिष्टीकरण।


माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 09.12.2023 को नायब तहसीलदार श्री रामजीलाल शर्मा व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर व प्रभारी निरीक्षक छतरपाल सिंह व निरीक्षक अपराध गोविन्द सिंह की उपस्थिति में थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा 45 अभियोगो से संबंधित कुल देशी शराब 3369 क्वार्टर, कच्ची शराब 75 ली0, अंग्रेजी शराब 8304 क्वार्टर, अंग्रेजी शराब 2448 हाफ, अंग्रेजी शराब 1080 बोतल, बीयर 56 कैन को माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर विनिष्टीकरण करवाया गया। जिसकी फोटोग्राफी भी करवायी गयी। विनिष्टीकृत माल की अनुमानित कीमत लगभग 30,85,540 रुपये है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks