धनबाद सिंदरी में डा0बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की श्रद्धांजली मनाई

धनबाद सिंदरी में डा0बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की श्रद्धांजली मनाई गई ।
धनबाद से
सिंदरी (धनबाद)6अक्तूबर ।
सिंदरी में डा भीम राव अंबेडकर जी की श्रद्धाँजलि सभा लगभग विभिन्न राजनीतिक पार्टी एवं अन्य लोगों द्वारा मनाया गया ।भाजपा युवा नेता लक्की सिंह एवं उनके सहयोगियों ने बाबा साहब के आदम कद प्रतिमा को रोड़ा बाँध चौक में दूध से स्नान करा कर फूलों का आकर्षक माला पहनाकर काफी बुजुर्ग एवं गरीब महिलाओ को साड़ी वितरण कर श्रद्धांजलि मनाया ।इस अवसर पर उनके सहयोगियों ने भी बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।साथ में भाजपा के सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने भी बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
वही लोजपा युवा नेता शैलेन्द्र द्विवेदी एवं उनके सहयोगियों ने भी बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
भारत के कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के काली सेन गुप्ता एवं उनके सहयोगियों ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
जन अधिकार मंच के रंजीत सिंह एवं उनके सहयोगियों ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
वही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सिंदरी विधायक ईन्दरजीत महतो की धर्म पत्नी श्री मती तारा देवी ने भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।साथ में भाजपा नेता शैलेश सिंह, विजय सिंह, कुमार महतो,महिला मोर्चा के रंजना शर्मा, अरणिमा सिंह,भी बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । वहीं एस सी एस टी प्रकोष्ठ के बलवीर जैदिया ने भी बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।इस अवसर पर अनेकों लोग कार्यक्रम में उपस्थित होकर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks