ऑपरेशन जागृति अभियान दिनांक 04-12-2023 जनपद एटा

एटा

!!ऑपरेशन जागृति अभियान दिनांक 04-12-2023 जनपद एटा !!


⏹️ श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा के द्वारा जनपद में चलाये जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान के दौरान श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में आज दिनांक 04-12-2023 को जनपदीय पुलिस एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि श्री शैलेश प्रताप सिंह, श्री मुकुन्द बल्लभ शर्मा, श्रीमती कल्पना जोशी की उपस्थिति में ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित कर, महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया । सभी जगह आपरेशन जागृति के कार्यक्रम में लोगो (छात्र/छात्राओ व महिला/पुरूष ने हिस्सा लिया) ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया।

▪️ ऑपरेशन जागृति अभियान के मुख्य उद्देश्यः-

1 . हिंसा से पीडित महिलाओं / बालिकाओं को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना ।

2 . युवा बालिकाओं को साइबर हिंसा / यौन शोषण से बचाव हेतु जागरूक व सचेत करना ।

3 . पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के प्रति जागरूक व सचेत करना ।

4 . किशोरियों के साथ हैल्दी रिलेशनशिप व जीवनशैली पर अभिभावकों को जागरूक करना।

5 .महिलाओं / बालिकाओं को अपने अधिकारों व सुरक्षा के बारे में समझ व जागरूकता पैदा करना।

6 . समुदाय को झूठे मुकदमों से होंने वाली क्षति के बारे में जागरूक करना व ऐसे मामलों में कमी लाना।

7 . विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों का दुरुपयोग के प्रति लोगों को सचेत करना

8 . भूमि/ जमीनी विवादों के मामलों में महिलाओं का ढाल बनाना दुर्पयोग करने से रोकना। ऑपरेशन जागृति अभियान के अन्तर्गत पुलिस व प्रशासनिक टीम यूनीसैफ के पदाधिकारियों के माध्यम से एनजीओ व मनोवैज्ञानिकों संग जनपद के समस्त मोहल्लों / ग्रामों में जाकर महिलाओं / बालिकाओं व उनके अभिभावकों संग संवाद स्थापित कर उनके साथ काउसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराएंगे । उनको साइबर बुलिंग व यौन शोषण से बचाव हेतु जागरूक व सचेत करते हुए उनको उनके अधिकारों व सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक करेंगे । इसी क्रम में महोदय द्वारा बताया गया कि भूमि / जमीनी विवादों में महिलाओं को ढाल के रूप में प्रयोग किया जाता है । मुकदमे बाजी में उनको आगे करते हुए झूँठे मुकदमें लिखाए जाते हैं जिससे समाज में एक दूसरे के प्रति आक्रोश फैलता है, काउसलिंग के माध्यम से इस प्रकार के मामलों में कमी लाना भी उक्त अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य है । इस अभियान के दौरान थाना प्रभारी आदि उपस्थित रहे ।

!! जनपद एटा में ऑपरेशन जागृति अभियान 03 स्तर पर लगातार जारी है !!

1 – ब्लॉक स्तर जागरुकता अभियानः- जनपद में ऑपरेशन जागृति अभियान के दृष्टिगत सभी 09 ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें आज दिनाँक 04-12-23 तक ब्लॉकों पर ट्रेनिंग दी जा चुकी है ।

2 . – ग्राम पंचायत स्तर पर जागरुकताः- ब्लॉक स्तर से ट्रेनिंग प्राप्त करने के पश्चात समस्त प्रशिक्षक अपने-अपने ब्लॉक से सम्बन्धित 02-02 ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन जाकर बालिकाओ/ महिलाओं एवं नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करेंगे।

3 – स्कूल/कॉलेज व शिक्षण संस्थानों में जागरुकता अभियानः- ब्लॉक स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त भिन्न-भिन्न विभागों के प्रशिक्षकों द्वारा यूनिसेफ की टीम के साथ तथा स्थानीय पुलिस टीम के सहयोग से स्कूल कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानों में जाकर अध्यापिकाओं एवं छात्र/छात्राओं को जागरुक किया जा रहा है।


विवरण


1. अपर पुलिस अधीक्षक एटा एवं क्षेत्रधिकारी नगर द्वारा नगर क्षेत्र के प्रिंटेस गर्ल्स इंटर कॉलेज में बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।


2. क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना पिलुआ क्षेत्र के एसआरएस इंटर कॉलेज ग्राम बरई तथा थाना मिरहची क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नयाबास एवं ग्राम गोबरा में बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।


3. थानाध्यक्ष सकरौली द्वारा ग्राम पंचायत कर्थिनी विकासखंड जलेसर, आनंद कंचन केतुकी देवी इंटर कॉलेज बदनपुर तथा प्राथमिक पाठशाला बिजपुरी में ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत समाज में होने वाले अपराधों व विभिन्न हेल्पलाइन नंबर तथा सुरक्षित स्पर्श असुरक्षित स्पर्श के संबंध में जागरुक किया गया।


4. थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के श्रीमती जय देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परधानपुर व ग्राम पंचायत डहेलिया पूठ में महिलाओं/बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।


5. थाना निधौली कला पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत पावह में ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित कर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं महिलाओं बालिकाओं को अभियान के तहत जागरूक किया गया।


6. थाना जैथरा पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत कुल्हापुर में बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनको ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।

7. थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं/बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।

8. थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के कल्याणी इंटर कॉलेज मारहरा व ग्राम हिम्मतपुर काकामई में महिलाओं/बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।

9. थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर में गणेशपुर इंटर कॉलेज में बालिकाओं/ छात्राओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।


10. थाना मलावन पुलिस द्वारा ग्राम सौहार में ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित कर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं महिलाओं बालिकाओं को अभियान के तहत जागरूक किया गया।


11. थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चौधरी बदन सिंह इंटर कॉलेज मिलावली व श्री खेमकरन इंटर कॉलेज अंबरपुर तथा ग्राम पंचायत पवास में ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित कर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं महिलाओं बालिकाओं को अभियान के तहत जागरूक किया गया।


12. थाना नयागांव पुलिस द्वारा तेज सिंह सत्यवती इंटर कॉलेज नगला सिमरा व ग्राम खिरिया पवारान में ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित कर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं महिलाओं बालिकाओं को अभियान के तहत जागरूक किया गया।


13. थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत ताजपुर अड्डा व आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंगदपुर में ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित कर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं महिलाओं बालिकाओं को अभियान के तहत जागरूक किया गया।


About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks