माफिया अशरफ की पत्नी जैनब का हटवा में पुलिस ने घर किया कुर्क,मुनादी कराकर की गई कार्रवाई

उमेश पाल हत्याकांड।माफिया अशरफ की पत्नी जैनब का हटवा में पुलिस ने घर किया कुर्क,मुनादी कराकर की गई कार्रवाई

प्रयागराज।देश का बहुचर्चित उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी माफिया अशरफ की पत्नी जैनब के घर की पुलिस ने रविवार को कुर्की की।बड़ी संख्या में धूमनगंज के हटवा पहुंचे पुलिस फोर्स के साथ पुलिस अधिकारियों ने जैनब के घर की कुर्की की।उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अशरफ की पत्नी फरारी काट रही है। हाल ही में जैनब सहित उसके घर वालों पर वक्फ की प्रॉपर्टी बेचने को लेकर मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

शनिवार को गुड्डू मुस्लिम और साबिर के घर की हुई थी कुर्की

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर के घर की शनिवार को पुलिस ने कुर्की की थी।गुड्डू मुस्लिम के चकिया में चकनिरातुल और धूमनगंज के मरियाडीह में साबिर के घर की कुर्की की गई थी। यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की गई।

24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षा कर्मियों की 24 फरवरी को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था,जिसमें माफिया अतीक अहमद का बेटा असद के साथ ही बमबाज गुड्डू मुस्लिम, गुलाम हसन, साबिर और अरमान भी नजर आए थे।असद और गुलाम हसन को पुलिस ने झांसी में एनकाउंटर में मार गिराया था।गुड्डू मुस्लिम,अरमान,फरारी काट रहे हैं।पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

माफिया ब्रदर्स की हो चुकी है हत्या

कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसका भाई माफिया अशरफ की 15 अप्रैल, 2023 को मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल रात में अतीक अहमद और अशरफ को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। अतीक और अशरफ मीडिया से बात कर रहे थे।तभी मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे हमलावरों ने अतीक के सिर के पास गन सटाकर गोली मार दी थी। इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की थी। गोली लगते ही अतीक और उसका भाई अशरफ जमीन पर गिर पड़े थे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीनों हमलावरों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks