संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया


जनपद एटा *मिशन शक्ति* *(आपरेशन जागृति )*


जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत शिक्षण संस्थानों/ग्रामीण इलाकों में जाकर बालिकाओं/ छात्राओं/महिलाओं तथा आमजन से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।


महिलाओं/ बालिकाओं के प्रति अपराधों में कमी लाने एवं महिलाओं में सामाजिक जागरूकता पैदा करने के उद्देश से जोन के समस्त जनपदों में चलाए जा रहे “ऑपरेशन जागृति” अभियान के तहत आज दिनांक 02.12.2023 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं बालिकाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आपरेशन जागृति अभियान के उद्देश्य एवं सफल संचालन व क्रियान्वयन के संबंध में संवाद स्थापित करते हुए, सभी को जागरूक किया गया।
जागरूकता के दौरान सभी को बताया गया कि ऑपरेशन जागृति अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारो के प्रति जागरूक करते हुए उनमें सामाजिक जागरूकता, लाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा, जिससे की महिलाओं/ बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों में कमी आ सके, जिससे की महिलाएं/ बालिकाएं जागरुक एवं सशक्त बने और एक अच्छे और सशक्त समाज का निर्माण कर सकें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks