
आज दिनांक 29.11.2023 को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर मुख्य अभियंता बुलंदशहर क्षेत्र को पूर्व में दिनांक 21.11.2023 को दिए गए नोटिस के अनुक्रम में जनपद के समस्त संविदा कर्मियों द्वारा अपने 27 संविदा कर्मियों साथियों को विगत 8 महीने से कंपनी थैंक्स पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वेतन न दिए जाने के कारण चीफ ऑफिस बुलंदशहर पर सामूहिक उपस्थिति दर्ज कराकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विदित है कि संविदा कर्मी सेवा प्रदाता संस्था मैसर्स थैंक्स पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विगत मार्च माह में हुई हड़ताल के दौरान कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी गलत तरीके से हड़ताल में सम्मिलित बताकर उसी दिनांक से ही उनके वेतन रोक दिए गए हैं जिस कारण अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति व्याप्त हो गई है।
चीफ इंजीनियर ऑफिस बुलंदशहर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा चीफ इंजीनियर से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो चीफ इंजीनियर अपने कार्यालय से भाग निकले।
इसके पश्चात पुनः सभा मे ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 30.11.2023 को संघर्ष समिति द्वारा जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात कर उन्हें भी संविदाकर्मियों के साथ हो रहे अन्याय से अवगत कराएगी।
इसके बाद 04.12.2023 सोमवार से संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा मुख्य अभियंता कार्यालय,हाईडील कॉलोनी बुलन्दशहर पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन प्रारम्भ करेंगे।
आज की सभा मे मुख्यतः आर.सी.द्विवेदी, संयोजक सुरेन्द सिंह, राधेश्याम वर्मा, सह संयोजक ज्योति भास्कर सिन्हा, अभिषेक द्विवेदी, श्रीराम,अरुण यादव, मोनू,अजय शर्मा,अजय कुमार, सूरजभान, महेश शर्मा के साथ लगभग सैंकड़ों संविदाकर्मी उपस्थित रहे।