
एटा– थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता थाना जलेसर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया व न्यूज चैनलों के माध्यम से कस्बा जलेसर में अवैध शराब की बिक्री करते हुए वायरल हुए अभियुक्त को 19 पौवा अवैध देशी शराब सहित 24 घण्टे में किया गया गिरफ्तार । जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया व न्यूज़ चैनलों के माध्यम से कस्बा जलेसर में अवैध शराब की बिक्री करते हुए वायरल हुए अभियुक्त रमेश चन्द्र पुत्र बेनीराम निवासी ग्राम मानई थाना अकराबाद जिला अलीगढ को 19 पौवा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- रमेश चन्द्र पुत्र बेनीराम निवासी ग्राम मानई थाना अकराबाद जिला अलीगढ।
बरामदगी का विवरण-
- 19 पौवा मस्तीह मार्का देशी शराब (मसाला)
पंजीकृत अभियोग—
- 410/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना जलेसर जनपद एटा .
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.प्र0नि0 जगदीशचन्द्र(प्र0नि0 थाना जलेसर)
- उ0नि0 श्री चन्द्रशेखर त्रिपाठी थाना जलेसर
3.का0 1306 नबाब सिंह थाना जलेसर
4.का0 1316 रवी दीक्षित थाना जलेसर