//अनुबंध खत्म होने के बाद 4 दिन एक्स्ट्रा चलाए गए झूले, 6 लाख 70 हजार का नगर पालिका को लगा राजस्व का चूना//
//अब 6 लाख 70 हजार की नगर पालिका झूला ठेकेदार या फिर मेला प्रभारी एइ देवेंद्र धाकड़ किस से करेगी राजस्व की वसूली//
//या फिर नगर पालिका झूला ठेकेदार के झूलो को जप्त कर करेगी वसूली//
// इस मामले को नगर पालिका के कुछ भ्रष्ट अधिकारी भ्रष्टाचार कर यूं ही दबा देंगे मामला//

छतरपुर। मेला जलविहार में झूला ठेकेदार की 11 नवंबर को अनुबंध खत्म होने के बाद कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की सेटिंग से 4 दिन तक बिना परमीशन के एक्स्ट्रा चलाए गए झूले, 1 नवंबर से 11 तारीख तक के लिए 18 लाख 70 हजार में हुआ था ठेका, जिस हिसाब से 1 दिन का होता है 1 लाख 70 हजार रुपये, 4 दिन एक्स्ट्रा झूले चलने से 6 लाख 80 हजार रुपये का नगर पालिका को राजस्व का हुआ नुकशान, 6 लाख 70 हजार की अब नगर पालिका झूला ठेकेदार या फिर मेला प्रभारी एइ देवेंद्र धाकड़ किस से करेगी राजस्व की वसूली, या फिर नगर पालिका झूला ठेकेदार के झूलो को जप्त कर करेगी वसूली, या फिर इस मामले को नगर पालिका के कुछ भ्रष्ट अधिकारी भ्रष्टाचार कर यूं ही दबा देंगे मामला, सूत्रों की माने तो सीएमओ माधुरी शर्मा और नगर पालिका देवेंद्र धाकड़ ने झूला ठेकेदार से 5 लाख में की थी एक्स्ट्रा समय के लिए झूला चलवाने की सेटिंग….