
कासगंज।। सोरों के लहरा घाट पर अपना घर का शुभारंभ हो गया है। इसमें बीमार व असहायक 21 लोग रखे गए हैं। इस आश्रम में 50 बीमार व सहायक लोगों के रखने की व्यवस्था है।
सोमवार को भरतपुर की मां माधुरी वारिस सेवा सदन के 59वें अपना घर का शुभारंभ संत मोहनदास महाराज, चेयरमैन नगर पालिका सोरों रामेश्वर दयाल महेरे, फीरोजाबाद के उद्योग पति विष्णु कुमार अग्रवाल व आरएसएस के सह जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे के द्वारा किया गया। अपना घर के लिए भवन आगरा के निवासी राधेश्याम अग्रवाल के द्वारा दिया गया है। संस्था के अपना घर में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले बीमार व असहाय लोगों को रखने की व्यवस्था की गई है।
अपना घर में बीमार व असहाय लोगों का उपचार, भोजन व रहने की व्यवस्था होगी।