
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज सोमवार को
आपसी मतभेद के कारण टुटने की कगार पर एक खड़े परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया !जिसमें वादी श्रीमती ज्योति पत्नी रविंद्र सिंह निवासी कासिमपुर थाना कोतवाली देहात व प्रतिवादी रविंद्र सिंह पुत्र गुड्डू सिंह निवासी कासिमपुर थाना कोतवाली नगर रहे !
आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी किया गया। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, काउंसलर नीलम गुप्ता, बृजबाला वशिष्ठ पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश पूजा मौजूद रहे।