घटिया क्वालिटी के 91 हजार रूपये कीमत का 608 कि0ग्रा0 नमकीन जब्त कर सीज किया गया

मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाये जाने हेतु व्यापक स्तर पर हुई छापेमारी।

घटिया क्वालिटी के 91 हजार रूपये कीमत का 608 कि0ग्रा0 नमकीन जब्त कर सीज किया गया।

79 नमूना जांच हेतु भेजे गए।

वाराणसी

वाराणसी जिलाधिकारी एस.राजलिंगम के निर्देशानुसार आगामी नवरात्रि व दशहरा पर्व के दृष्टिगत गठित सचल दलों द्वारा आम जन को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्वेश्य से विशेषकर सिंघाड़े का आटा कुट्टू का आटा सूखे मेवे व अन्य फलाहार एवं अन्य समस्त प्रकार के खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु व्यापक स्तर पर छापेमारी कर प्रभावी कार्यवाही की गई।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त अभिहित अधिकारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभिसूचना आधारित विशेष प्रवर्तन कार्यवाही कराये जाने के उद्देश्य से 14 से 20 अक्टूबर तक जनपद के विभिन्न स्थानों महमूरगंज बड़ी बाजार शिवपुर कादीपुर सारनाथ जानकी नगर स्थित कुल 203 खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण करते हुये 62 छापामार कार्यवाही में खाद्य पदार्थ किशमिश छुहारा नमकीन मूंगफली दाना सेधा नमक क्रीम काला नमक, बेसन पनीर दूध कत्था कुट्टू आटा पेठा इत्यादि के कुल 79 नमूनें वास्ते गुणवत्ता जाॅच संग्रहित किये गये। कार्यवाही के दौरान राजघाट पर वाहन पर लदे विक्रयार्थ संग्रहित नमकीन के निम्न गुणवत्ता के संदेह के आधार पर नमूना संग्रहण करने के उपरान्त 91 हजार रूपये कीमत का कुल 608 कि0ग्रा0 सामग्री जब्त कर सीज किया गया। संग्रहित नमूनों के जाॅच परिणाम प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उक्त छापामारी की कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोबिन्द यादव अवनीश कुमार सिंह रजनीश कुमार, पंकज कुमार यादव विजय बहादुर सुप्रिया सिंह, नितिका केशरी रीता शीत कुमार सिंह सम्राट श्रीवास्तव सरोज कुमार राजकुमार यादव जयहिन्द राम राजेश कुमार व आदित्य विक्रम मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks