स्कूल बाउंड्रीवाल बनवाने को मजदूरी करते दिखे छात्र, वीडियो वायरल



एटा,ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर घनश्याम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। उसमें छात्रों को स्कूल की बाउड्रीवाल निर्माण के लिए ईंट ढोहते हुए दिखाया गया है। मामले की जानकारी होने पर एबीएसए अनिल कुमार ने प्रधानाध्यापक को बुलाकर जानकारी ली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छात्रों को स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य के लिए ईट उठाकर लाते दिखाया गया है। स्कूल में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र-छात्राएं गांव के ही है। जैसे ही वायरल वीडियो की जानकारी अभिभावकों को लगी। आसपास मौजूद अभिभावक भी स्कूल में पहुंच गए। बताया गया है कि वीडियो में बच्चों को ईंट उठाकर लाते दिखाए जाने पर अभिभावकों ने भी नाराजगी जताई है। वर्तमान में स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य का ही वीडियो वायरल हुआ है।
प्राथमिक विद्यालय रामपुर घनश्याम का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में है। स्कूल प्रधानाध्यापक श्रीपाल को बुलाकर जानकारी है। प्रधानाचार्य ने बताया कि वीडियो में दिखाए गए छात्र लंच के समय स्वयं ईट उठाकर इधर से उधर रख रहे हैं। उनसे ऐसा करने के लिए किसी ने नहीं कहा है। प्रधानाध्यापको को हिदायत दी गई है। इस तरह के मामले की पुनरावृति न हो। स्कूल की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य पूरा होने को है।

-अनिल कुमार, एबीएसए, ब्लॉक शीतलपुर, एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks