बुल्गारिया की महिला का 19 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार
30 जुलाई की हुई थी मौत

बुल्गारिया की महिला का 19 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार
30 जुलाई की हुई थी मौत।

मुंगेर के योग विद्यालय में योग सीख रही विदेशी महिला फुलवरिया निवासी 46 वर्षीय डैनिएला बोगोलोवा मोल्वोस्का की मौत के 19वां दिन आज गुरुवार को दाह संस्कार कर दिया गया। विदेशी महिला की अंतिम संस्कार मुंगेर के विद्युत शवदाह गृह में योगश्रम प्रवधन के नेतृत्व में किया गया।
विदेशी महिला के बिसरा का रिपोर्ट बुधवार की रात आने के बाद दूतावास को भेजा गया। जिसके बाद दूतावास के द्वारा महिला के अंतिम संस्कार करने के लिए एनओसी मुंगेर डीएम को दिया गया।
जिसके बाद डीएम ने अस्पताल प्रशासन को विदेशी महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस से निकल कर अंतिम संस्कार करने का निर्देश जारी किया। जिसके बाद योगश्रम प्रबंधन के नेतृत्व में महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। विदेशी महिला बुल्गारिया निवासी 46 वर्षीय डैनिएला बोगोमिलोवा मोल्वोस्का की मौत बीते 30 जुलाई की रात हुई थी। जिसके बाद दूतावास ने उसके शव के दाह संस्कार पर रोक लगा दी थी। सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम रिपोर्ट और नगर निगम से मृत्यु प्रमाण पत्र आने के बाद ही विदेशी महिला का दाह संस्कार दूतावास के आदेश पर होनी थी।
विदेशी महिला की मौत होने पर पोस्टमार्टम के बाद विदेशी महिला के परिजनों द्वारा मेल पर यह जानकारी दिए जाने के बाद की शव का दाह संस्कार मुंगेर में ही करा दिया जाए। जिसके बाद योग विद्यालय प्रबंधन द्वारा आज गुरुवार को शव का दाह संस्कार करा दिया गया। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. रमन कुमार ने बताया कि दूतावास की ओर से डीएम को एनओसी मिलने के बाद और बिसरा का रिपोर्ट आने के बाद ही पोस्टमार्टम किए जाने का आदेश दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. पीएम सहाय ने बताया कि सारी कागजात तैयारी होने के बाद महिला के शव को अंतिम संस्कार किया गया।
19 दिनों तक महिला के सबको डीप फ्रीजर सुरक्षित रखा गया था। गुरुवार को विधि विधान के साथ महिला के शव का अंतिम संस्कार हुआ। अब उसका अस्थि कलश महिला के परिजनों को बुल्गारिया भेजने की तैयारी की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks