
भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रम “Shakti Super SHE” के तहत 15 अगस्त को देश की बेटियां करेंगी ध्वजारोहण।
*देश की हर महिला के हक और हिस्सेदारी को सुनश्चित कराने के लिए हम प्रतिबद्ध है: ठाकुर अनिल सोलंकी
जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नही होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता: श्री आनंद बघेल प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस ।
एटा , 13 अगस्त 2023:
प्रेस वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आनंद बघेल ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस बी पी श्रीनिवस जी और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमबीर यादव जी के निर्देशानुसार की भारतीय युवा कांग्रेस ने देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु में “Super Shakti SHE” कार्यक्रम की शुरुवात की थी। यह कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हर प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई पड़ेगी, हर स्तर पर महिलाएं युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेके अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेंगी।
“Shakti Super SHE” कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस देश भर में प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर Shakti क्लब के जरिए महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी और इस क्लब के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगी की जिस भी क्षेत्र में महिलाएं भविष्य में आगे बढ़ना चाहे उसमे उनकी मदद कर सशक्त कर सके।
प्रवेश राजपूत कार्यकारी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस एटा ने कहा की भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमबीर यादव जी के नेतृत्व मे युवा कांग्रेस पुरी तागत से लोक सभा चुनाव मे जुट जाये और कहा कि वर्तमान समय में आज देश भर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेके अनेकों प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए है, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है, इस ही असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने “Super Shakti SHE” कार्यक्रम की शुरुवात की है ताकि देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर ना रहें। कांग्रेस पार्टी के नेता श्री राहुल गांधी जी ने हमेशा प्रयास किया है ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आए, इसके चलते भारतीय युवा कांग्रेस ने संघठन स्तर पर 33% महिला आरक्षण के तहत संघठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी हो इसका प्रयास किया है, युवा कांग्रेस पूर्व में भी अनेकों कार्यक्रम के माध्यम से इस प्रकार के प्रयास करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष एटा ने कहा की
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव श्री कृष्णा अल्लावारू जी के निर्देशानुसार “Super Shakti SHE” कार्यक्रम देश की महिला शक्ति के सशक्तिकरण के लिए एक प्रयास है, जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नही होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता।
इस दौरान पत्रकार वार्ता में ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एटा,मोहम्मद इरफ़ान एडवोकेट पीसीसी, नेना शर्मा एडवोकेट,सोनी राठौर, रेखा देवी,किरन देवी,इंदु सम्राट,ज्योति सोलंकी, सुभाष सागर एडवोकेट पूर्व सभासद,हर्ष वर्धन बौद्ध एडवोकेट,चंद्रकान्त गांधी,विकाश राठौर,आनंद पाल बघेल फौजी,योगगुरु सिद्धार्थ शिव,अर विन्द कश्यप, फेजल हाशन,टीपू हाशन खान,शानू हाशन खान,संजय वर्मा,उमेश राजपूत आदि