दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का किया घेराव

दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का किया घेराव

बिहार मुंगेर

बिहार पुलिस द्वारा सुरक्षा को लेकर किये जा रहे दावो की पोल ख़ुद पुलिस खोल रही है। मामला मुफसिल थाना क्षेत्र में छात्र के साथ हुए जानलेवा हमला का है। अपराधियों द्वारा छात्र पर चाकू से हमला के बाद अब अपराधी घायल के परिजन पर केस वापस लेने का दवाब बना रहे हैं। मगर पुलिस के कानून पर जूँ तक नहीं रेंग रही। इस मामले से आक्रोषित ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का घेराव कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Vo 1 : ज़िले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम टीका रामपुर स्थित विद्यालय में बीते 31 जुलाई को 4 अपराधियों द्वारा छात्र सत्यम की हत्या करने की नियत से चाकू से वार किया गया। जिसमें छात्र के गर्दन, सीने और पीठ पर 5 बार चाकू घोपा गया था। इस घटना के बाद गंभीर अवस्था में घायल छात्र को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया। जहां छात्र की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। घायल छात्र की स्तिथि काफी नाजुक होने पर निजी अस्पताल में आइसियू में उसका इलाज किया जा रहा है। शुक्रवार को घायल छात्र के परिजन और ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय का घेराव किया। परिजनों के अनुसार पुलिस अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं कर पायी है।परिजनों ने बताए की अब अपराधियों द्वारा केस वापस लेने की धमकी बार-बार दिया जा रहा है। जिससे पूरा परिवार किसी अनहोनी की आशंका से दहशत में हैं।

कांड में अभियुक्त( 1)पांडव कुमार (2)सुधीर महतो (3)डिसला( 4) कन्हैया कुमार सभी ने मिलकर छात्र को चाकू से मार कर घायल कर दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks