एटा – थाना मारहरा पुलिस और सर्विलांस टीम की मुस्तैदी के चलते किशोरी के अपहरण की घटना नाकाम, डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगने का दुष्कर्मी युवक गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा़ पर पंजीकृत मुअसं- 145/2020 धारा 363, 366, 376, 386 भादवि तथा 3/4 पोस्को एक्ट के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 24.07.2020 को वादी श्री रमेश चंद्र पुत्र हप्पू सिंह निवासी नगला भजना थाना मारहरा एटा द्वारा थाना मारहरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 23.07.2020 की रात्रि में समय करीब 10.00 बजे वादी की पुत्री कहीं चली गई है। इस सूचना पर थाना मारहरा पर मुअसं- 145/2820 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। *अनावरण:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण तथा अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष मारहरा को निर्देशित किया गया तथा सर्विलांस टीम को थाना मारहरा को वांछित सहयोग हेतु लगाया गया। दिनांक 24.07.2020 को थाना मारहरा पुलिस को वादी मुकदमा उपरोक्त द्वारा सूचना मिली कि वादी का मोबाइल जोकि उसकी पुत्री अपने साथ ले गई थी, उससे किसी महिला द्वारा फोन कर वादी की पुत्री को जान से मारने की धमकी देते डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। प्रकरण की गम्भीरता देखते हुए जनपदीय उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच मौका मुआयना किया गया, तथा थाना मारहरा पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से अपहृता को उसी के गांव के पास खेतों से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में अपहृता द्वारा बताया गया कि उसे उसी के गांव के पवन उर्फ चिंटू ने बुलाया था, जाने पर पवन ने उसे बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म किया और पिता का जो फोन वह अपने साथ लाई थी उसी से पवन ने अपहृता को आवाज बदलकर अपने परिजनों से डेढ़ करोड़ रुपए फिरौती में मांगने के लिए धमकाया था। अपहृता के बयान तथा वादी की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 366, 376, 386 भादवि तथा 3/4 पोस्को एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अभियोग के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गईं। *गिरफ्तारी:-* दिनांक 25.07.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुअसं- 145/2020 धारा 363, 366, 376, 386 भादवि तथा 3/4 पोस्को एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त पवन उर्फ चिंटू को हनुमान चौक के पास से समय करीब 20.15 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व थाना मारहरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- पवन उर्फ चिंटू पुत्र चंद्रपाल सैलानी निवासी नगला भजना थाना मारहरा एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया
2- उपनिरीक्षक बलवंत सिंह
3- आरक्षी राहुल देव
4- आरक्षी मनोज कुमार
