होर्डिंग लगाकर अभिभावक दे रहे नो स्कूल नो फीस का नारा

फीस माफी को लेकर विभिन्न अभिभावक संगठनों ने रविवार को नो स्कूल ने फीस लिखा होर्डिंग लेकर रोष जताया। लॉकडाउन के दौरान फीस माफ करने की मांग की। अभिभावक ईमेल और सोशल साइटों से अपनी बात सीएम तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अभिभावक संगठन लगातार मांग कर रहे हैं कि लॉकडाउन के दौरान की फीस माफ की जाए। साथ ही प्रतिमाह की फीस में भी पचास फीसदी तक कमी की जाए। अभिभावकों का कहना है कि लॉकडाउन से आर्थिक हालात खराब हो गए हैं। इसी क्रम में जिला छात्र अभिभावक संघ ने जगह-जगह होर्डिंग लगाकर नो स्कूल नो फीस की मांग कर रहा है। जिला छात्र अभिभावक संघ के महासचिव अनुभव मेहरोत्रा ने बताया कि संगठन की ओर से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जिलधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को नो स्कूल नो फीस के लिए ज्ञापन देने के बाद अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए संगठन की ओर से जनता को जागरूक करने और स्कूल प्रबंधन पर अपनी मांगों को मनवाने के लिए महानगर में जगह जगह होर्डिंग लगवाए गये हैं। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks