
कार्तिकेय सांस्कृतिक संस्था ने ‘अपना डिजाइनर फेस मास्क बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की। शनिवार को इसका परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष दीपक बाबू ने बताया कि प्रतियोगिता में सौ से अधिक प्रतिभागी शामिल रहे। सचिव पंकज दर्पण ने बताया इस मुहिम से लोगों में खुद कपड़े के मास्क बनवाकर पहने की रुचि बढ़ी है। संयोजन स्वदेश सिंह एवं अलका राज ने किया। निर्णायक बबीता अग्रवाल, नमिता अग्रवाल और निष्ठा गोयल रहे।