
एटा– थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, चोरी की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार।
घटना का विवरण–
वादी श्री कुंवरपाल पुत्र फूल सिंह निवासी शांति नगर थाना कोतवाली नगर द्वारा दिनांक 26.06.23 को थाना कोतवाली नगर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के घर से मोबाइल फोन चोरी कर लेने की सूचना दी गई जिसके आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुअस0- 468/23
धारा 380 भादवि0 पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी –
आज दिनांक 27.06.23 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त खजुला उर्फ सुमित पुत्र पप्पू निवासी कसैटी थाना कोतवाली देहात एटा को मुखविर की सूचना पर माया पैलेस चौराहा से समय करीब 9.10 बजे चोरी के मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता –
- खजुला उर्फ सुमित पुत्र पप्पू निवासी कसैटी थाना कोतवाली देहात एटा।
बरामदगी–
- एक मोवाइल फोन (चोरी किया हुआ)
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1- उ0नि0 श्री राजपाल सिंह
2- का0 अजीत कुमार।