पुलिसकर्मी बेटे की पत्नी की ससुर ने कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, वारदात देख कांप गए लोग

*#आगरा…*                                              *पुलिसकर्मी बेटे की पत्नी की ससुर ने कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, वारदात देख कांप गए लोग*
आगरा जिले में एक ससुर ने बहू की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। कुल्हाड़ी के वार से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। ये दृश्य देख लोग कांप गए। सूचना पर मायका पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
घटना किरावली थाना क्षेत्र के गांव  मलिकपुर की है। यहां के रने वाले 62 वर्षीय रघुवीर का बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है। गौरव की पत्नी प्रियंका गांव में ही रहती है। आज सुबह रघुवीर ने प्रियंका पर उस समय हमला बोला, जब वो खाना बना रही थी।ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। हत्या के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks