महिला जनचौपाल आयोजित कर शासन द्वारा संचालित महिला कल्याण संबंधी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में नारीशक्ति को किया गया जागरूक।


एटा– एसएसपी एटा द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला जनचौपाल आयोजित कर शासन द्वारा संचालित महिला कल्याण संबंधी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में नारीशक्ति को किया गया जागरूक।


एटा – शासन द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याण संबंधी योजनाओं के बारे में आम लोगो में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे 15 दिवसीय अभियान के तहत आज दिनाँक 13.05.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला भगीपुर में महिला जन चौपाल आयोजित की गई, जिसमें नारी शक्ति को सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याण संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा उनके साथ संवाद स्थापित कर शासन द्वारा जारी महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076 आदि तथा साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में समस्त थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर नारी शक्ति को उनके अधिकारों, नारी कल्याण संबंधी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नम्बरों एवं साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks