रंगरेज फैशन फीस्टा द्वारा 1 जुलाई को होगा मेले का आयोजन

रंगरेज फैशन फीस्टा द्वारा 1 जुलाई को होगा मेले का आयोजन

वाराणसी।रंगरेज फैशन फीस्टा द्वारा एक बैठक का आयोजन चेतमणी चौराहा जवाहर नगर स्थित cafe पंचायत का अड्डा में किया गया कार्यक्रम की आयोजक रिद्धि अग्रवाल, एवं गौरी केडिया ने कहा की रंगरेज फैशन फीस्टा द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु एवम् महिला सशक्तिकरण हेतु दिनांक 1 जुलाई सन 2023 को समय (प्रात: 11 बजे से शाम 8 बजे) तक, स्थानीय होटल डायमण्ड, भेलूपुर, वाराणसी में एक प्रदर्शनी आयोजित की गई है। जिसमे विभिन्न शहरों एवम् प्रदेशों की महिलायें अपनी विशिष्ट, ज्वेलरी, परिधान, हस्त निर्मित, राखी, गृह सज्जा के सामान, केक – कूकीज़ इत्यादि के साथ प्रदर्शित करेंगी। बैठक की अध्यक्षता रिद्धी अग्रवाल ने की एवम् संचालन गौरी केडिया ने किया बैठक मे श्रीमती रीतू अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, सृष्टि मित्तल, प्रमिदा सुनील, सौजन्य से मार्केटिंग पार्टनर द व्हाइट ओकस, सिद्धार्थ ओझा एवं फूड पार्टनर पलाश अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks