वैष्णों देवी का दर्शन कर कल जम्मू से काशी पधार रहे हैं जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज

वैष्णों देवी का दर्शन कर कल जम्मू से काशी पधार रहे हैं जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज।

6.6.2023 वाराणसी
माता वैष्णों देवी का दर्शन कर कल तीन दिवसीय जम्मू प्रवास के पश्चात काशी पधार रहे हैं परमाराध्य परमधर्मधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज।

उक्त जानकारी देते हुए पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी सजंय पाण्डेय ने बताया कि पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज के काशी आगमन का सूचना पाकर भक्तों व सन्तों में हर्ष का लहर दौड़ गया है।पूज्यपाद शंकराचार्य जी वायुमार्ग से बाबतपुर पहुचेंगे।वहां से चलकर करीब 5 बजे सोनारपुरा पहुचेंगे जहां संतों व भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा से उनका स्वागत कर जयकारे के साथ उनको श्रीविद्यामठ ले जाया जायेगा।इस दौरान पूज्य शंकराचार्य जी महाराज चिन्तामणि गणेश मंदिर में गणेश जी महाराज का दर्शन पूजन करेंगे।
सजंय पाण्डेय मीडिया प्रभारी
परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks