मथुरा में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले
मथुरा, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को आठ और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है
सीएमओ कार्यालय के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया,‘‘ अलीगढ़ के नेहरू मेडिकल कॉलेज से मिली जांच रिपोर्ट में आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया कि इन लोगों की उम्र 70 से 22वर्ष के बीच है
उन्होंने बताया कि इन सभी को पृथक केन्द्र भेजने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को पृथक-वास में रखने की प्रक्रिया चल रही है
