दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता, पिलुआ पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा आज दिनांक 06.05.2023 को 01 वाँछित अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र स्व0 सहदेव सिंह निवासी ग्राम गुलाबपुर थाना पिलुआ जिला एटा सम्बन्धित मु0अ0सं 63/23 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ द0प्र0अधिनियम को नगरिया मोड तिराहा के पास से समय करीब 09.10 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –

  1. प्रमोद कुमार पुत्र सहदेव सिंह निवासी ग्राम गुलाबपुर थाना पिलुआ जिला एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 श्री शिवकुमार
  2. है0का0 अजय कुमार
  3. का0 शिवा राणा
  4. का0 शुभम कुमार
  5. चा0 है0का0 लाखन सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks